कटनी में RB एसोसिएट ठेका कंपनी के द्वारा धान खरीदी केंद्रों में छोड़े गए दलाल,सुपरवाइजर बनकर कर रहे अवैध वसूली,धान खरीदी में भ्रष्टाचार का मामला,खरीदी केंद्रों में ट्रैकों से लेकर हो रही वसूली

कटनी जंक्शन - जिले में धान खरीदी के दौरान एक बड़ा खेल का खुलासा हुआ है। आर.बी एसोसिएटस भोपाल के द्वारा दलाल के रूप में नियुक्त किए गए सुपरवाइजर उपेंद्र सिंह पर आरोप है कि वे अपने पद का दुरुपयोग करके अपनी मनमानी कर अवैध तरीके से अपने पद और पावर का रौब झाड़ते हुए उगाही कर रहे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार,उपेंद्र सिंह ने अपने गुर्गों के माध्यम से खरीदी केंद्रों से प्रति ट्रक 500 से 1500 रुपये तक की मांग की जा रही है।

आरोप है कि उपेंद्र सिंह अपने इशारे पर अवैध वसूली को लेकर खरीदी केदो में नियुक्त किए गए सर्वेयरों को ड्यूटी से हटाने की धमकी देते हैं और उन्हें अपनी मनमर्जी के अनुसार काम करने के लिए मजबूर करते हैं।

 जब सुपरवाइजर साहब को उचित दलाली नहीं मिलती तब सर्वेयरों को हटा दिया जाता है और तो और कई सर्वेयरों को उन्होंने बदल भी दिया है।

कटनी जिले में इस मामले को लेकर सर्वेयरों में भारी आक्रोश है। विभागीय सूत्रों का यह भी कहना है कि यह एक बड़ा रैकेट है। जिसमें भोपाल तक के बड़े-बड़े अधिकारी शामिल हैं। आरोप है कि उपेंद्र सिंह अपने फायदे के लिए अयोग्य लोगों को सर्वेयर बनाकर खरीदी केंद्रों में रखकर अपने पद और पावर के बलबूते अवैध वसूली कराते हैं जिन्हें सही मायने से देखा जाए तो धान खरीदी के नियम और कायदों की जानकारी और किसी भी प्रकार की जांच परख तक नहीं जानते।

गौरतलब है कि आरबी एसोसिएट भोपाल जिसका काम क्वालिटी कंट्रोल करना है।जो पूरे जिले भर के खरीदी केंद्रों का ठेका लिए हुए है। जिसके कारण इसके अधीन लगभग 120 से अधिक धान खरीदी केंद्र है। जहां जाकर इनके कर्मी वसूली कर रहे है। इससे पहले भी विवादों में रह चुकी है यह कंपनी और विगत पूर्व में भी प्रदेश स्तर पर भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी है।

इस मामले में जांच की मांग की जा रही है। यदि इस बड़े रैकेट की गहराई से जांच होती है,तो इसका भंडाफोड़ हो सकता है। देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

इस संपूर्ण मामले में सुपरवाइजर का कहना है

कंपनी के सुपर वाइजर उपेन्द्र सिंह जी से जब इन आरोपों के बारे में जानकारी दी गई तो उनका कहना था कि आरोप बिल्कुल निराधार है मेरे द्वारा या अधीनस्थ कर्मचारियों के द्वारा किसी भी केंद्र प्रभारी, सर्वेयर जनों से किसी तरह की वसूली नहीं की जाती है। कोई सबूत वगैरा हो तो बताइए में डी.एम. ऑफिस में मिलता हु। धान खरीदी केंद्र प्रभारी जनों और सर्वेयरों से बोलिए कि यदि कोई भी कर्मचारी सुपरवाइजर उपेन्द्र सिंह का नाम लेकर वसूली करने केंद्र पहुंचता है तो उसका वीडियो बनवाइए, वो किस वाहन से आया था फोर व्हीलर या टू व्हीलर। हमें सबूत दीजिए जरूर कार्यवाही करेंगे अभी आर बी कंपनी के मालिक भी कटनी में ही है।

Manoj Singh Parihar ✍️ 

8225008012

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form