माधव नगर थाना क्षेत्र के ग्राम जरवाही में सो रही गर्भवती पत्नी के सर पर पत्थर पटक कर पति ने कर दी हत्या,क्षेत्र में Murder को लेकर मची खलबली,हत्यारा पति पुलिस गिरफ्त में

कटनी जंक्शन -- थाना माधवनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरवाही से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर अपने घर में सो रही एक गर्भवती महिला को उसके ही पति ने पत्थर पटक कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गर्भवती महिला की हत्या करने वाले उसके पति को अभीरक्षा में ले लिया है।


पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले निवार चौकी के ग्राम जरवाही में 21 वर्षीय शिवानी उर्फ़ प्रिया बर्मन की हत्या आज 16 अगस्त की सुबह लगभग 5 बजे सोते समय उसके ही पति रवि बर्मन ने पत्थर पटककर कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया एवं आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा माधव नगर पुलिस के द्वारा दर्ज किया गया है।

पुलिस की जानकारी जानकारी के मुताबिक मृतिका शिवानी उर्फ़ प्रिया मूलतः ग्राम बिलहरी की रहने वाली थी। उसका विवाह जरवाही निवासी रवि बर्मन से हुआ था। दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद हुआ करता था। हत्या का कारण फिलहाल घर में चल रहे घरेलू कलह को माना जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की मुख्य वजह जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

इनका कहना है

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए माधव नगर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने कहा कि गर्भवती महिला की हत्या होने की घटना घटित हुई है। इस मामले में पति को अभिरक्षा में लेते हुए उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।। घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच उपरांत ही कारणों का पता चल सकेगा।

मनोज सिंह परिहार ✍️ ✍️ 

8225008012

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form