कटनी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर विद्यालोक सेवा फाउंडेशन ने महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के बीच कंबल वितरण अभियान आयोजित किया। महाकुंभ की पवित्र यात्रा पर जा रहे यात्रियों को सर्दी से राहत देने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया। इस अभियान में रेलवे जीआरपी टी.आई. कश्यप सर विशेष रूप से उपस्थित रहे और फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की।
इस सेवा कार्य में फाउंडेशन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभिषेक ताम्रकार, अर्जित खरे, श्याम निषाद, पारस जैन, दिव्य मिश्रा, चंदन सोनी, यश खरे, हर्ष, आयुष निगम और हृदयेश त्रिपाठी ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
महाकुंभ जैसे धार्मिक और पवित्र आयोजन के लिए जा रहे यात्रियों के बीच इस अभियान ने न केवल मदद का हाथ बढ़ाया, बल्कि श्रद्धा और सेवा का संदेश भी दिया। विद्यालोक सेवा फाउंडेशन समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे प्रयासों के माध्यम से हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लेता है।