कटनी जंक्शन -- कटनी शहर के लमतरा इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित थर्माकोल फैक्ट्री में शनिवार की शाम लगभग 4 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते बगल में स्थित बारदाना फैक्ट्री भी चपेट में आ गई।
घटना के संदर्भ में हासिल की जानकारी के अनुसार कटनी शहर के लमतरा स्थित कृष्णा थर्मोकोल इंड्रस्टीज में शनिवार की दोपहर अचानक आग भड़क गई। आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय साधन कुछ कम न कर सके। आस-पास के लोगों ने जागरुकता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को फोन किया।
फायरब्रिगेड के कर्मचारियों कड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया, प्रथम दर्शया अनुमान लगाया जा रहा है कि, फेक्ट्री में लगी आग से करोड़ो का नुक़सान हुआ है, फेक्ट्री में लगी आग इतनी भयानक थी कि, आग का धुआं कई किलोमीटर दूर शहर तक से स्पष्ट दिखाई दिया, आसमान में धुएं के आंशिक बादल भी छाए गये । आग लगने का स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं लगाया जा सका है, शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड लगभग एक घंटे देरी से पहुंची। इसी बीच आग ने बगल में स्थित सुभाष एंड कंपनी को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आशीष तिवारी ✍️ ✍️